उपराज्यपाल सिन्हा ने डोडा प्रशासन को दिए बाढ़ प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत देने के निर्देश

0

 

श्रीनगर, 07 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को डोडा में अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बादल फटने से आई अचानक बाढ़ से प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत और मदद पहुंचाना सुनिश्चित करें।

 

उपराज्यपाल ने एक्स पर कहा, “थाथरी इलाके में बादल फटने के बाद हालात का जायजा लेने के लिए डोडा के डीसी से बात की। कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा है लेकिन अच्छी बात यह है कि किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।”

सिन्हा ने कहा कि उन्होंने डीसी को निर्देश दिया है कि वे प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत और मदद पहुंचाएं और राष्ट्रीय राजमार्ग-244 को साफ करने समेत बहाली के काम में तेज़ी लाएं।

मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा ज़िले में भारी बारिश के कारण थाथरी शहर के ऊपरी इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे कई घरों, दुकानों और गाड़ियों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.