नई दिल्ली-कटड़ा स्पेशल ट्रेन अब परिवर्तित मार्ग से चलेगी

0

 

 

जम्मू,, 27 मई (हि.स.)।

 

रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने नई दिल्ली–श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल ट्रेन संख्या 04081/04082 को पूर्ण रूप से निरस्त करने के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है।

 

रेलवे प्रशासन के अनुसार पहले कुछ तिथियों के लिए ट्रेन को रद्द किया गया था लेकिन श्रद्धालुओं और यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इसे वैकल्पिक मार्ग से बहाल कर दिया गया। ट्रेन संख्या 04081 नई दिल्ली से 29 मई, 1 जून और 3 जून 2026 को गाजियाबाद, सहारनपुर और अंबाला कैंट मार्ग से कटड़ा जाएगी जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 04082 30 मई, 2 जून और 4 जून 2026 को इसी परिवर्तित मार्ग से नई दिल्ली पहुंचेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण पानीपत और कुरुक्षेत्र स्टेशनों पर दोनों ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा।

 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जम्मू उचित सिंघल ने कहा कि यात्री सुविधा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और श्रद्धालुओं को असुविधा से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.