श्री अमरनाथ यात्रा 2026-हर मोर्चे पर सुरक्षा टाइट, एसएसपी कठुआ ने दिए सख्त निर्देश

0

 

कठुआ, 22 मई (हि.स.)। श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने डीपीएल कठुआ में सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पुलिस व अन्य एजेंसियों के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में यात्रा मार्ग, लंगर स्थलों, ठहराव केंद्रों, संवेदनशील क्षेत्रों और एनएच-44 पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। एसएसपी ने 24 घंटे निगरानी, संयुक्त नाके, एंटी-सैबोटाज चेकिंग और अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डेरा मूवमेंट की निगरानी, संदिग्ध तत्वों पर कार्रवाई, किरायेदार/बाहरी व्यक्तियों व होटलों की जांच तेज करने को कहा गया। मेडिकल, फायर और आपात सेवाओं को पहले से तैनात रखने के भी निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आम जनता से सहयोग व संदिग्ध गतिविधियों की सूचना डायल-112 पर देने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.