जम्मू-कश्मीर में पंचायत मतदाता संख्या पहुंची 72 लाख

0

 

जम्मू,, 16 मई (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर में पंचायत मतदाताओं की संख्या बढ़कर करीब 72 लाख पहुंच गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा लगभग दो महीने तक चलाए गए विशेष पुनरीक्षण अभियान के बाद अंतिम मतदाता सूची 20 मई को प्रकाशित की जाएगी। इस बार मतदाता संख्या में लगभग 3.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार पहले पंचायतों में कुल 69.80 लाख मतदाता थे जबकि पुनरीक्षण के बाद करीब 3.50 लाख नए मतदाता जोड़े गए और 1.25 लाख नाम हटाए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त शान्तमनु ने बताया कि पंचायत चुनावी सूची संशोधन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अंतिम सूची जल्द जारी होगी।

वहीं शहरी स्थानीय निकायों की मतदाता सूची विधानसभा की विशेष गहन पुनरीक्षण या विशेष सारांश पुनरीक्षण प्रक्रिया से ली जाएगी। हालांकि चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में मौसम की स्थिति को देखते हुए एसआईआरप्रक्रिया फिलहाल टाल दी है।

इस बीच राज्य निर्वाचन आयोग अब भी अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट पर सरकार के जवाब का इंतजार कर रहा है। सूत्रों के अनुसार स्थानीय निकाय चुनाव ओबीसी आरक्षण पर सरकार के निर्णय के बाद ही संभव हो पाएंगे। जम्मू-कश्मीर में वर्तमान में पंचायत, बीडीसी, डीडीसी और नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और सभी स्थानीय निकाय फिलहाल निर्वाचित प्रतिनिधियों के बिना हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.