पुलवामा में नदी में फिसलकर गिरने के छह दिन बाद नाबालिग लड़के का शव बरामद

0

 

 

श्रीनगर, 1 मई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में इस सप्ताह की शुरुआत में एक नदी में फिसलने के बाद लापता हुए एक नाबालिग लड़के का शव शुक्रवार को बरामद किया गया । अधिकारियों ने बताया कि टिकेन गांव का निवासी मोहम्मद हंजला (4) रविवार को दुर्घटनावश तेजी से बहने वाली रामबियारा धारा में फिसल गया और दुबजान ब्रिज के पास तेज धारा में बह गया। बचाव अभियान चलाया गया लेकिन लड़के का पता नहीं चल सका। अधिकारियों ने बताया कि शोपियां जिले में तलाशी अभियान के छठे दिन शव बरामद किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.