हीरानगर जेल में बंद रोहंगिंयों ने रिहाई को लेकर किया हंगामाए पुलिस पर किया पथराव
बचाव के लिए पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
कठुआ । जिला कठुआ की तहसील हीरानगर की जेल में बने होल्डिंग सेंटर में बंद रोहंगिंयों ने मंगलवार को एक बार फिर से अपनी रिहाई की मांग को लेकर होल्डिंग सेंटर के अंदर हंगामा शुरू कर दिया।
हंगामे के दौरान रोहिंगयों ने पुलिस पर पथराव किया जिसके बाद पुलिस ने अपने बचाव में आंसू गैस के गोले भी दागे। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार कुछ पुलिस वाले और दर्जनों रोगियों के जख्मी होने की सूचना भी मिल रही हैए करीब 3 घंटे तक चले हंगामे के बाद अब पुलिस के आला अधिकारी और जेल प्रशासन के साथ रोहगियों की बातचीत शुरू हुई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को हीरानगर जेल के पुलिस कर्मी होल्डिंग सेंटर के भीतर बनी बैरकों को खोलने गए। तभी होल्डिंग सेंटर में बंद रोहंगिंयों नेे तीन पुलिसकर्मियों के साथ एक महिला पुलिसकर्मी को बंदी बना लिया। बंदी बनाने की सूचना पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंची। जिसके बाद हीरानगर थाना पुलिस और सीआरपीएफ के जवान हीरानगर जेल में पहुंचे। लेकिन रोहंगिंयों नेे पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने अपने बचाव में आंसू गैस के गोले दागे।
इस झड़प में कुछ पुलिसकर्मी और रोहंगिंया घायल हुए हैं। जिसके बाद उप जिला अस्पताल हीरानगर के डॉक्टरों की टीम हीरानगर जेल में पहुंची और घायलों को जेल के भीतर ही उपचार दिया गया। गौरतलब हो कि इससे पहले भी रोहंगिंयों ने अपनी रिहाई की मांग को लेकर कई बार होल्डिंग सेंटर में हंगामा किया है।