श्री अमरनाथ यात्रा भंडारा संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने उपराज्यपाल से मुलाकात की

0

जम्मू 10 फ़रवरी (हि.स.)। श्री अमरनाथजी यात्रा भंडारा संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा से मुलाकात की।

संगठन के अध्यक्ष राजन कपूर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आगामी श्री अमरनाथ जी यात्रा-2026 के दौरान यात्रा मार्ग पर भंडारों के संचालन और व्यवस्था से संबंधित कई महत्वपूर्ण मामलों की जानकारी उपराज्यपाल को दी।

उपराज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि भंडारा सेवादारों की समस्याओं के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने वार्षिक यात्रा की सफलता में स्वयंसेवी संगठनों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना की।

बैठक के दौरान श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मनदीप के. भंडारी और संगठन के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल सिंह भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.