विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार समेत 5 की मौत

0

मुंबई, 28 जनवरी: पुणे जिले के बारामती के पास बुधवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हुआ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान हवा में “अस्थिर” दिखाई दे रहा था और जमीन से टकराते ही उसमें जोरदार धमाका हो गया, बारामती रनवे से महज 100 फीट की दूरी पर हुआ हादसा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान अस्थिर था और टकराते ही आग का गोला बन गया,  यह जानकारी एक महिला प्रत्यक्षदर्शी ने दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या देखा? 1. एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दुर्घटना के बाद विमान आग की लपटों में घिर गया, जिसके बाद एक के बाद एक चार से पांच विस्फोट हुए। अधिकारियों के अनुसार, सुबह 8:50 बजे बारामती के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 66 वर्षीय पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई। 2 . महिला प्रत्यक्षदर्शी ने एक समाचार चैनल को बताया कि उसने सुबह विमान को बारामती हवाई अड्डे के ऊपर चक्कर लगाते देखा था। उसने कहा, “विमान ने हवा में एक चक्कर लगाया, वह थोड़ा अस्थिर लग रहा था। जैसे ही वह उतरने के लिए रनवे के करीब पहुंचा, वह जोर से जमीन से टकराया और उसमें विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज हमारे घर तक सुनाई दी। उसने आगे बताया कि विस्फोट के बाद विमान के कई हिस्से हवा में उछलकर उसके घर के पास गिरे। उसने कहा, “नीचे आने से पहले विमान एक तरफ झुक गया था। हमने अपनी आंखों से धमाका देखा, वह बहुत डरावना था।” 3. एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि नीचे उतरते समय विमान अपना नियंत्रण खोता हुआ प्रतीत हो रहा था। उसने संवाददाताओं से कहा, “जिस तरह से विमान नीचे आ रहा था, हमें लग गया था कि यह दुर्घटनाग्रस्त होने वाला है। वह रनवे से करीब 100 फीट ऊपर था। जैसे ही हम उसकी ओर भागे, हमने लपटें देखीं, जिसके बाद लगातार चार-पांच धमाके हुए। धमाकों की वजह से हम विमान के पास नहीं जा सके।”उसने भावुक होते हुए कहा, “आग बहुत भीषण थी। बाद में हमें पता चला कि विमान में अजीत पवार सवार थे। यह हमारे लिए बहुत चौंकाने वाला था।”

दुर्घटना का विवरण ; ‘फ्लाइट रडार’ के अनुसार, विमान ने सुबह 8:10 बजे मुंबई से उड़ान भरी थी और सुबह 8:45 बजे के आसपास वह रडार से ओझल हो गया। अजीत पवार राज्य में 5 फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनावों के प्रचार के सिलसिले में जनसभाओं को संबोधित करने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह 8:50 बजे जब विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, तब उसमें पांच लोग सवार थे। पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने कहा कि दुर्घटना के बाद भीषण आग लग गई थी। उन्होंने बताया, “विमान में सवार लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.