राहुल गांधी को कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी ने जारी किया नोटिस

0

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधीको वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों के संबंध में नोटिस जारी किया है।नोटिस में राहुल गांधी से उन दस्तावेजों की मांग की गई है जिनके आधारपर उन्होंने चुनाव आयोग पर आरोप लगाए थे। नोटिस में कहा गया है किराहुल गांधी ने अपनी प्रस्तुति के दौरान दावा किया था कि यह डेटा चुनावआयोग का है और पोलिंग ऑफिसर के रिकॉर्ड में ‘शकुन रानी’ नाम कीमहिला का नाम दो बार दर्ज है। राहुल गांधी के अनुसार, संबंधित वोटरकार्ड पर टिक का निशान पोलिंग बूथ अधिकारी द्वारा डाले गए वोट कोदर्शाता है। चुनाव अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जांच में शकुन रानी नेयह बयान दिया है कि उन्होंने केवल एक बार ही वोट डाला, न कि दो बारजैसा कि आरोप लगाया गया है। इसके अलावा, प्रारंभिक जांच में यह भीसामने आया कि जिस ‘टिक’ लगे दस्तावेज को राहुल गांधी ने दिखायाथा, वह पोलिंग ऑफिसर द्वारा जारी नहीं किया गया था। नोटिस में राहुलगांधी से कहा गया है—”आपसे अनुरोध है कि जिन दस्तावेजों के आधारपर आपने यह दावा किया है कि शकुन रानी या किसी अन्य व्यक्ति ने दोबार वोट डाला है, वे दस्तावेज उपलब्ध कराएं ताकि मामले की निष्पक्षजांच की जा सके।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.