जम्मू: पुंछ के मुगल रोड पर एक दर्दनाक हादसे में वित विभाग के निदेशक की मौत हो गई। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटे की भी हादसे में मौत हो गई जबकि बेटी बुरी तरह से घायल है। हादसा पनार पुल के पास हुआ।
सूत्रों के अनुसार वित विभाग के निदेशक रनबीर सिंह बाली अपनी स्विफट गाड़ी में परिवार सहित मुगल रोड पर यात्रा कर रहे थे कि गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि समें परिवार के तीने सदस्यों की मौत हो गइ जबकि लड़की घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
रनबीर सिंह बाली वित विभागए वन विभाग के निदेशक थे। उनकी पत्नी परविन्द्र कौर और बेटे आर्यन सिंह की भी मौके पर ही मौत हो गई। बेटी महरीन कौर फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।