मां वैष्णो देवी के दर्शन कर रहे लौट रहे भक्तों के साथ बड़ा हादसा
तीन घायल कार ने कार को टक्कर मारी, तीन लोग घायल
सांबा । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें काफी क्षतिग्रस्त हुई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान विक्रम उम्र 21 साल पुत्र चटरमल निवासी राजस्थानए परलध सिंह उम्र 35 साल पुत्र अनुमन सिंह निवासी राजस्थान और विजय पुत्र बाबू लाल निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। डाक्टरों ने उपचार के बाद घायलों को बेहतर उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। पुलिस द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है जांच शुरू कर दी गई।

जानकारी के अनुसार मां वैष्णो देवी से दर्शनों के बाद वापिस घर राजस्थान की ओर जा रहे भक्तों की कार को पीछे से एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोग जमा हो गए। कुछ समय तक यातायात भी बाधित रहा। बाद में पुलिस के सहयोग से तीन घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया और हाइवे क्लीयर करवाया गया। वहींए पुलिस ने मामले की जाचं शुरू कर दी है।