भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिस कर्मियों के साथ मनाया रक्षाबंधन
NL Desk
जम्मू, 8 अगस्त – भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पुलिस कर्मियों के साथ यह त्योहार मनाया। इस दौरान महिला मोर्चा सदस्यों ने पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके समर्पण और समुदाय की सेवा के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पुलिस बल हर परिस्थिति में नागरिकों की सुरक्षा में तत्पर रहता है, यहां तक कि त्योहारों के दौरान भी अपने परिवार से दूर रहकर ड्यूटी निभाता है। इस अवसर पर मिठाइयां बांटी गईं और एकता, भाईचारे व सद्भाव का संदेश दिया गया।
https://www.facebook.com/share/v/1CLuvtSGZa/