बडगाम में 20 सरकारी कार्यालय किराए की इमारतों में, एकीकृत परिसर की कोई योजना नहीं : सरकार

0

जम्मू, 04 फ़रवरी (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने आज विधानसभा को सूचित किया कि बडगाम जिले में 20 सरकारी कार्यालय किराए की इमारतों से चल रहे हैं और उप-जिला स्तर पर एकीकृत सरकारी कार्यालय परिसर के निर्माण का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

 

विधानसभा में प्रस्तुत लिखित उत्तर के अनुसार लोक निर्माण (आर एंड बी) विभाग ने बताया कि वर्तमान में बडगाम जिले में विभिन्न विभागों के 20 सरकारी कार्यालय किराए की इमारतों से चल रहे हैं। हालांकि, सरकार ने कहा कि उप-जिला स्तर पर एकीकृत सरकारी कार्यालय परिसर के निर्माण का ऐसा कोई प्रस्ताव न तो इस विभाग के पास और न ही राजस्व विभाग के पास विचाराधीन है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.