बडगाम में बनेगा 125 बिस्तरों वाला जिला अस्पताल
प्रशासनिक परिषद ने भूमि हस्तांतरण को दी मंजूरी
श्रीनगर : गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय में, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद (एसी) की बैठक हुई, जिसमें रेशीपोरा, बडगाम में 125 बिस्तरों वाले अस्पताल के निर्माण के लिए भूमि के हस्तांतरण को मंजूरी दी गई।

बैठक में उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव मनदीप कुमार भंडारी ने भाग लिया।
प्रशासनिक परिषद ने 125 बिस्तरों वाले जिला अस्पताल के निर्माण के लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के पक्ष में एस्टेट रेशीपोरा, बडगाम में स्थित 71 कनाल भूमि के हस्तांतरण को मंजूरी दी।
आगामी अस्पताल क्षेत्र में जनता के लिए स्वास्थ्य सेवा को बढ़ाने के अलावा, कुशलध्चिकित्सकीय चिकित्सकों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगा।