दो महीने लम्बी श्री अमरनाथ यात्रा जम्मू-कश्मीर में सकारात्मक परिवर्तन को दर्शाती है : विबोध
जम्मू । प्रदेश भाजपा महासचिव विबोध गुप्ता ने मोदी सरकार के नौ साल के सुशासन का जश्न मनाते हुए महा जन संपर्क अभियान के हिस्से के रूप में एक सार्वजनिक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के महा जन संपर्क अभियान का उद्देश्य लोगों से जुड़नाए मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जागरूकता फैलाना और क्षेत्र में निरंतर सुशासन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिक्रिया इकट्ठा करना है।
विबोध ने अमरनाथजी यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला और हाल ही में पहलगाम में पवित्र गुफा मंदिर तक जाने वाले 110 किलोमीटर लंबे चार.लेन अमरनाथ मार्ग ;सड़कद्ध को मंजूरी देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने अमरनाथ यात्रा के लिए शांतिपूर्ण माहौल स्थापित करने में एलजी मनोज सिंह के प्रयासों की भी सराहना की।

उन्होंने आगे कहा कि जम्मू.कश्मीर में समग्र शांतिपूर्ण माहौल और सरकार द्वारा पैदा किए गए विश्वास के कारण 1 जुलाई से शुरू होने वाली इस साल की अमरनाथ यात्राए दो महीने तक चलने वाली एक अभूतपूर्व तीर्थयात्रा होगी। यह अवधि एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि पिछली यात्राएं सुरक्षा और अन्य कारणों से अक्सर इसे केवल 15.20 दिनों तक ही सीमित रखा जाता है। अपने संबोधन में, गुप्ता ने पवित्र अमरनाथ जी यात्रा में अचानक रुचि लेने के लिए नेकां और पीडीपी का उपहास किया। उन्होंने कहा कि अतीत में जब यात्रियों को पाकिस्तान और अलगाववादी तत्वों से धमकियों का सामना करना पड़ा, तब वह चुप्पी साधे रहते थे। साथ ही पांच लाख अल्पसंख्यकों को कश्मीर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया तो उनकी कार्रवाई में कमी पर भी सवाल उठाया।