तिरंगे के रंग में रंगा सुम्ब मंडल, देशभक्ति के जोश से गूंजा सांबा

0

सांबा, 12 अगस्त — भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जिला सांबा के सुम्ब मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति का जज्बा और राष्ट्रीय गर्व का माहौल चरम पर रहा। यात्रा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव चाढ़क, विधायक सांबा सुरजीत सिंह स्लाठिया, जिला विकास परिषद (डीडीसी) वाइस चेयरमैन बलवान सिंह, मंडल अध्यक्ष दविंदर सिंह, कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

देशभक्ति गीतों और “भारत माता की जय” के नारों से गूंजते माहौल में यह यात्रा पूरे उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुई।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव चाढ़क ने तिरंगा यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं और हमें स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदानों की याद दिलाते हैं।

विधायक सुरजीत सिंह स्लाठिया ने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है, जिससे लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

अपने संबोधन में डीडीसी वाइस चेयरमैन बलवान सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आने वाली पीढ़ियों में भी देशप्रेम की भावना जागृत होती है और समय-समय पर इनका आयोजन समाज को एकजुट करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.