डॉ.अमरसूर्या की यात्रा से श्रीलंका-भारत संबंधों को मिलेगी नयी गति : मोदी

0

नयी दिल्ली 17 अक्टूबर : श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या ने शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया।
श्री मोदी ने डा अमरसूर्या का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी भारत यात्रा ऐतिहासिक है और बहुआयामी भारत-श्रीलंका संबंधों को नई गति प्रदान करेगी।
दोनों नेताओं ने शिक्षा, प्रौद्योगिकी, नवाचार विकास सहयोग और मछुआरों के कल्याण सहित कई क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।
श्री मोदी ने भारत और श्रीलंका के बीच विशेष संबंधों पर प्रकाश डालते हुए दोनों देशों की साझा विकास यात्रा में साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। श्रीलंका की प्रधानमंत्री इन दिनोंं भारत की यात्रा पर यहां आई हुई हैं।
प्रधानमंत्री ने इस दौरान इस वर्ष अप्रैल की अपनी श्रीलंका की यात्रा का उल्लेख भी किया और कहा कि उस समय उन्होंने राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के साथ सहयोग के सभी क्षेत्रों पर उपयोगी चर्चा की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.