झेलम नदी से दो दिनों बाद गैर-स्थानीय व्यक्ति का शव बरामद
यूपी का मोहम्मद जुबैर पुत्र मोहम्मद निज़ाम
श्रीनगर । श्रीनगर के बाहरी इलाके शाल्टेंग के पंजिनारा इलाके के पास झेलम नदी से मंगलवार को दो दिनों बाद एक गैर-स्थानीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यूपी का मोहम्मद जुबैर पुत्र मोहम्मद निज़ाम रविवार को पंजिनारा के पास झेलम नदी में फिसल गया था। उन्होंने कहा कि तभी से ही उसकी तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार सुबह काफी प्रयास के बाद उसका शव बरामद किया गया। उन्होंने कहा चिकित्सा-कानूनी औपचारिकताओं के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।