जम्मू । जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एक दिन बंद रहने के बाद शनिवार सुबह फिर यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह शुरू हुआ मरम्मत कार्य शनिवार सुबह तक जारी रहा।

रामबन में मार्ग के संकरा होने और भूस्खलन के चलते प्रशासन ने शुक्रवार को मरम्मत कार्य के लिए राजमार्ग को बंद रखने का फैसला लिया था। रामबन जिले के दिलवास, केफिटेरिया मोड़ तथा नचलाना सहित अन्य स्थानों में मरम्मत की गई है। शनिवार सुबह मार्ग दुरुस्त होने के बाद वाहनों को आवाजाही की अनुमति दी गई। इसी बीच मुगल रोड तथा श्रीनगर-लेह राजमार्ग भी वाहनों की आवाजाही के लिए खुले हैं।