जम्मू यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को उपलब्ध होगी विशेष ट्रेन

0

कटरा, 10 फ़रवरी (हि.स.) माता वैष्णो देवी जाने वालों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेन संख्या 04688/04687 (बड़गाम–बनिहाल) की सेवाओं का विस्तार किया गया है। अब यह विशेष ट्रेन बनिहाल की बजाय श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन तक संचालित की जाएगी। यह सेवा 11 फरवरी 2026 से बड़गाम–बनिहाल–श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच यात्रियों को उपलब्ध होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय जम्मू और कश्मीर के बीच रेल कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को अधिक आरामदायक व सुविधाजनक यात्रा मिल सके।

विशेष ट्रेन संख्या 04688 (बड़गाम से श्री माता वैष्णो देवी कटरा) यह ट्रेन बड़गाम से बनिहाल के बीच अपने मौजूदा समय और ठहराव के अनुसार ही संचालित होगी। बनिहाल से यह ट्रेन सुबह 10:10 बजे रवाना होकर दोपहर 1:00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.