जम्मू-कश्मीर में मौसम खराब

दूसरे दिन अमरनाथ यात्रा स्थगित

0

। जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के कारण शनिवार को लगातार दूसरे दिन प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा को स्थगित कर दिया।

 

एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण बालटाल और पहलगाम मार्गों पर अमरनाथ यात्रा निलंबित है। रामबन जिले में भूस्खलन के कारण राजमार्ग अवरुद्ध है। इस वजह से तीर्थयात्रियों के दल को जम्मू से श्रीनगर जाने की अनुमति नहीं दी गई। 62 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई को शुरू हुई है। यह 31 अगस्त को समाप्त होगी। अब तक लगभग एक लाख श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। गौरतलब है कि खराब मौसम के चलते शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.