जम्मू-कश्मीर में छोटे और सीमांत किसानों के बिजली बिल के बकाया माफ करने का कोई प्रस्ताव नहीं: सरकार

0

 

जम्मू, 17 फ़रवरी (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा को सूचित किया कि केंद्र शासित प्रदेश में छोटे और सीमांत किसानों के बिजली बिल के बकाया को माफ करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

विद्युत विकास विभाग (पीडीडी) के प्रभारी मंत्री प्रोफेसर घरू राम द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में सरकार ने कहा कि उसका बिजली बिल माफ करने का कोई इरादा नहीं है। सदन को सूचित किया गया कि डिस्कॉम पहले से ही कृषि क्षेत्र को भारी रियायती दरों पर बिजली की आपूर्ति कर रहे हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.