जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय में मेहराज़ मलिक की पीएसए मामले की सुनवाई होगी अगले सप्ताह
श्रीनगर, 12 फ़रवरी । जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज़ मलिक की उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें उन्होंने विवादास्पद सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है।
न्यायमूर्ति मोहम्मद यूसुफ वानी ने गुरुवार को राज्य के वकीलों सुनील सेठी और मोनिका कोहली की दलीलें सुनीं। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 19 फरवरी को तय की है। अधिवक्ता अप्पू सिंह सलाथिया ने सुनवाई के बाद पत्रकारों को यह जानकारी दी। अदालत ने पिछले सप्ताह राज्य के वकीलों की दलीलें आंशिक रूप से सुनी थीं।
डोडा से विधायक मलिक को पिछले साल सितंबर में सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। आम आदमी पार्टी ने उनकी गिरफ्तारी को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।