खराब मौसम के कारण पहलगाम और बालटाल मार्गों से अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से निलंबित
किसी भी यात्री को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं
जम्मू । जम्मू-कश्मीर में रविवार को खराब मौसम के कारण पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है।
अधिकारियों ने कहा कि खराब मौसम के कारण आज यानि रविवार को दक्षिण कश्मीर में पारंपरिक नुनवान पहलगाम आधार शिविर और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के बालटाल से किसी भी यात्री को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई।
उन्होंने कहा कि दोनों मार्गों और गुफा मंदिर पर कई स्थानों पर अभी भी बारिश हो रही हैए जिससे कई जगहों पर सड़क की स्थिति फिसलन भरी हो गई है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने मौसम में सुधार होने तक यात्रा स्थगित करने का फैसला किया है।