जम्मू: कारगिल के द्रास में शुक्रवार को एक संदिग्ध धमाके में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब दस लोग घायल हुये हैं।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार यह धमाका एक कबाड़ में हुआ है। बताया गया है कि शाम को द्रास के कबाड़ी नाले में कबाड़ में धमाका हुआ और इसमें दो लोगों की मौत हो गई। धमाका काफी जबरदस्त था और करीब दस लोग घायल भी हो गये।
सभी घायलांे को द्रास के एसडीएच अस्पताल में भर्ती किया गय है। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Post