कश्मीर घाटी में शीत लहरें तेज

श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे

0

 
श्रीनगर । कश्मीर घाटी में सोमवार को शीत लहर तेज हो गई है क्योंकि घाटी के अधिकांश स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात दक्षिण कश्मीर के पुलवामा और शोपियां शहरों में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से 7.4 डिग्री नीचे गिर गया। अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर शहर में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो पिछली रात के शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे था।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम जो वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविरों में से एक है में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड शहर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर लंबे समय से सूखे के दौर से गुजर रहा है और दिसंबर में बारिश में 79 फीसदी की कमी दर्ज की गई जबकि जनवरी के पहले तीन हफ्तों में घाटी के अधिकांश हिस्सों में कोई बारिश नहीं हुई है। कश्मीर के अधिकांश मैदानी इलाकों में बर्फबारी नहीं हुई है जबकि घाटी के ऊपरी इलाकों में सामान्य से कम मात्रा में बर्फबारी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.