कश्मीर घाटी के चार जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी

बारामूला, बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

0

 जम्मू  । जम्मू और कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेडीएमए) ने रविवार को अगले 24 घंटों के दौरान कश्मीर घाटी के चार जिलों के ऊंचे इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

 

अगले 24 घंटों में उत्तरी कश्मीर के बारामूला, बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों के अलावा मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में हिमस्खलन होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और अगले आदेश तक हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

 

कश्मीर घाटी में पिछले कुछ दिनों के दौरान व्यापक बारिश हुई है और कुछ ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हुई है जिसके कारण अधिकारियों को लोगों के लिए एहतियात के तौर पर ताजा हिमस्खलन की चेतावनी जारी करनी पड़ी है। अधिकारियों ने इन जिलों में रहने वाले लोगों से किसी भी आपात स्थिति में मदद के लिए 112 नंबर डायल करने को भी कहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.