उमर अब्दुल्ला की यह यात्रा एकता का एक महत्वपूर्ण संदेश देती है : प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली/जम्मू, 1 अगस्त : मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला गुजरात दौरे पर हैं, उन्होंने अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट की तारीफ की। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी यह यात्रा एकता का महत्वपूर्ण संदेश देती है। प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम उमर अब्दुल्ला के सोशल मीडिया पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कहा कि कश्मीर से केवड़िया। उमर अब्दुल्ला को साबरमती रिवरफ्रंट पर दौड़ते और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने जाते देखकर बहुत अच्छा लगा। उनकी यह यात्रा एकता का एक महत्वपूर्ण संदेश देती है और हमारे साथी भारतीयों को भारत के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करने के लिए प्रेरित करेगी। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एक पर्यटन कार्यक्रम के लिए अहमदाबाद में रहते हुए मैंने यहां होने का फायदा उठाते हुए प्रसिद्ध साबरमती रिवरफ्रंट सैरगाह पर सुबह की दौड़ लगाई। यह उन सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है, जहां मैं दौड़ पाया हूं और इतने सारे अन्य पैदल यात्रियों व धावकों के साथ इसे साझा करना मेरे लिए खुशी की बात थी। मैं अद्भुत अटल फुट ब्रिज के पास से भी दौड़कर गुजरने में कामयाब रहा। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखकर कहा, “मैंने सोचा नहीं था कि यह प्रतिमा इतनी भव्य होगी। इसे देखकर ही समझा जा सकता है कि यह किस सोच और भाव से बनाई गई है। सरदार वल्लभभाई पटेल, जिन्हें हम ‘आयरन मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से जानते हैं, उनके लिए यह सच्ची श्रद्धांजलि है। यह ‘नए भारत’ की एक बड़ी पहचान है।” प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस भाषण के लिए मांगे सुझाव : देश भर मंं 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस ) की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशवासियों से संवाद साधा है। देश की जनता से पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस भाषण के लिए सुझाव मांगे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस भाषण के लिए अपने सुझाव और विचार साझा करें। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपने विचार ‘माय जीओवी’ और ‘नमो ऐप’ के ओपन फोरम के जरिए साझा करें। प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट में लिखा, “जैसे-जैसे हम इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस की ओर बढ़ रहे हैं, मैं अपने साथी भारतीयों से सुनने के लिए उत्सुक हूं! आप इस साल के स्वतंत्रता दिवस भाषण में किन विषयों या विचारों को प्रतिबिंबित होते देखना चाहेंगे? ‘माय जीओवी’ और ‘नमो ऐप’ ओपन फोरम पर अपने विचार साझा करें।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वेबसाइट पर भी सुझाव मांगे गए हैं। नरेंद्र मोदी डॉट इन वेबसाइट पर लिखा गया, “आपके विचार प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण का हिस्सा बन सकते हैं—अभी साझा करें! भारत की आजादी के 79 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में, आपके पास प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन के लिए बहुमूल्य विचार और सुझाव साझा करने का मौका है। कमेंट सेक्शन में अपना विचार साझा करें