उपराज्यपाल सिन्हा ने श्रीनगर में एक उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा स्थिति और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की

0

श्रीनगर, 11 नवंबर । उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को श्रीनगर में एक उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा स्थिति और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।

उपराज्यपाल सिन्हा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज मैंने श्रीनगर में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर हुए कार विस्फोट और हाल ही में जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवतुल हिंद के एक आतंकी मॉड्यूल से विस्फोटक और हथियारों की बरामदगी की पृष्ठभूमि में हुई है।

बैठक में गृह विभाग के सचिव चंद्राकर भारती, पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात, विशेष डीजीपी एस जे एम गिलानी, एडीजीपी सीआईडी नीतीश कुमार और आईजीपी कश्मीर जोन वी के बिरदी शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.