भारत में घरेलू उपभोक्ताओं को ईंधन की कोई कमी नहीं होगी : हरदीप सिंह पुरी

0

 

 

नई दिल्ली, 10 मार्च (हि.स)। केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को भरोसा दिलाया कि भारत में घरेलू उपभोक्ताओं को पेट्रोलियम पदार्थों (पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और पीएनजी) की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि देश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

 

केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी एक बयान में ये भरोसा दिलाया कि भारत में घरेलू उपभोक्ताओं को ईंधन की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि देश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और वैश्विक तनाव के बावजूद निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

 

हरदीप सिंह पुरी ने भरोसा दिलाया कि भारत में घरेलू कंज्यूमर्स के लिए एनर्जी की कोई कमी नहीं है और घबराने की कोई बात नहीं है। पेट्रोलियम मंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत का ऊर्जा आयात अलग-अलग सोर्स और रास्तों से लगातार हो रहा है।

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने यह पक्का करने के लिए कई कदम उठाए हैं कि घरेलू उपभोक्ताओं को सीएनजी और पीएनजी की 100 फीसदी सप्लाई हो, और पश्चिम एशिया के मौजदा हालात के बावजूद दूसरी इंडस्ट्रीज़ को उनकी सप्लाई का 70 से 80 फीसदी मिलता रहे।

 

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि सरकार देश के घरेलू उपभोक्तओं को सस्ती एनर्जी की बिना रुकावट सप्लाई पक्का करने के लिए कमिटेड है।

 

हरदीप सिंह पुरी ने जारी बयान में कहा कि आज मीडिया के लोगों के साथ इनफॉर्मल बातचीत में हमने इस बात पर चर्चा की कि भारत में एनर्जी का इंपोर्ट अलग-अलग सोर्स और रास्तों से लगातार हो रहा है। उन्होंने कहा कि घरेलू कंज्यूमर्स के लिए कोई कमी नहीं है और घबराने की कोई बात नहीं हैxx

श्री रामायण यात्रा’ ट्रेन 30 मार्च को दिल्ली से होगी रवाना

 

नई दिल्ली, 10 मार्च (हि.स.)। भगवान राम से जुड़े पवित्र स्थलों की यात्रा कराने वाली प्रतिष्ठित ‘श्री रामायण यात्रा’ ट्रेन 30 मार्च को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी। भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी की ओर से चलाई जा रही यह विशेष भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन 16 रात और 17 दिन की तीर्थ यात्रा पर प्रमुख रामायण स्थलों का भ्रमण कराएगी।

 

भारतीय रेलवे ने “देखो अपना देश” और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों की शुरुआत की है। इसी क्रम में संचालित की जा रही यह रामायण यात्रा श्रद्धालुओं को रामायण से जुड़े प्रमुख स्थलों के दर्शन कराने का अवसर प्रदान करेगी।

 

यह ट्रेन अयोध्या, नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर (नेपाल), बक्सर, वाराणसी, प्रयागराज, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हम्पी और रामेश्वरम जैसे महत्वपूर्ण स्थलों को कवर करेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी और सरयू घाट के दर्शन करेंगे। इसके अलावा वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती सहित कई धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.