जम्मू-कश्मीर के सांबा में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन गतिविधि के बाद तलाशी अभियान शुरू

0

 

 

जम्मू, 10 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार को तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि सोमवार देर रात दबोह के सामान्य क्षेत्र में एक संदिग्ध दुश्मन ड्रोन की गतिविधि का पता चला, जिससे सुरक्षा बलों को जवाबी कार्रवाई शुरू करनी पड़ी जिसमें अधिक बलों की तैनाती और क्षेत्र की गहन तलाशी शामिल है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई हथियार या नशीले पदार्थ हवा से न गिराए जाएं।

 

अधिकारियों ने बताया कि जिस इलाके में ड्रोन देखे जाने की खबरें मिली थीं वहां सेना, पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का संयुक्त तलाशी अभियान चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि दिन के शुरुआती घंटों में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद पुलिस और बीएसएफ ने जिले के राजपुरा इलाके में भाई नाला, लाला चक और मालानी में तलाशी अभियान भी चलाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.