विधानसभा द्वारा पारित तीन विधेयकों को उपराज्यपाल की मंजूरी

0

 

जम्मू, 02 अप्रैल (हि.स.)। विधानसभा सचिव मनोज कुमार पंडित ने आज सदन को सूचित किया कि उपराज्यपाल ने विधानसभा द्वारा पारित तीन विधेयकों को मंजूरी दे दी है।

सदन को सूचित करते हुए सचिव ने पढ़ा कि जम्मू कश्मीर जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026 (विधायी विधानसभा विधेयक संख्या 1 वर्ष 2026); जम्मू और कश्मीर कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों के खिलाफ भेदभाव उन्मूलन विधेयक, 2026 (विधायी विधानसभा विधेयक संख्या 2 वर्ष 2026) और जम्मू और कश्मीर राज्य सिविल न्यायालय (संशोधन) विधेयक, 2026 (विधायी विधानसभा विधेयक संख्या 3 वर्ष 2026) को उपराज्यपाल ने 31 मार्च 2026 को मंजूरी दे दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.