लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकियों के दो सहयोगी गिरफ्तार, हथियार और गोला बारूद बरामद

आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद

0

 बारामूला । प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकवादियों के दो सहयोगियों को सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो ग्रेनेड और आठ पिस्तौल के राउंड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

 

पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि जिले के शेर कॉलोनी तारज़ू में सेना की 52 आरआर के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा स्थापित एक संयुक्त नाका चौकी पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को तलाशी के लिए रुकने को कहा गया। संदिग्धों ने सुरक्षा बलों को देखते ही मौके से भागने की कोशिश की लेकिन सतर्क जवानों ने दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए संदिग्धों की पहचान मंजूर अहमद भट और तनवीर अहमद लोनए निवासी दारनाम्बल तारज़ू के रूप में हुई है। दोनों प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं। बयान में कहा गया है कि तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 02 ग्रेनेड और 8 पिस्तौल राउंड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस ने इस संदर्भ में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.