लद्दाख स्काउट्स ने पैंगोंग फ्रोजन लेक मैराथन 2026 में शानदार किया प्रदर्शन

0

 

लद्दाख, 27 फ़रवरी (हि.स.)। सेना के फायर एंड फ्यूरी कोर ने विश्व की सबसे ऊंची जमी हुई झील (लगभग 14,000 फीट) पैंगोंग त्सो में आयोजित चौथे पैंगोंग फ्रोजन लेक मैराथन 2026 में गर्वपूर्वक सहयोग किया। सहनशक्ति और दृढ़ संकल्प की इस सच्ची परीक्षा में 450 से अधिक धावकों ने शून्य से नीचे के तापमान, कम हवा और बर्फीले ट्रैक का सामना करते हुए 5 किमी से लेकर पूर्ण मैराथन तक की विभिन्न श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा की। फायर एंड फ्यूरी कोर के जीओसी और सभी रैंकों ने लद्दाख स्काउट्स के जवानों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

 

10 किमी मैराथन श्रेणी के विजेताओं में अग्निवीर महबूब अली (प्रथम), नायक रिनचेन गुरमेट (द्वितीय) और लांस नायक जिगमत स्टोबदान (तृतीय) शामिल हैं। 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में राइफलमैन त्सेतन नामग्याल (प्रथम), अग्निवीर ताशी नामग्याल (द्वितीय) और अग्निवीर सरफराज हुसैन (तृतीय) विजेता रहे।

 

42 किलोमीटर की फुल मैराथन में नायक त्सेरिंग नूरबू (प्रथम), अग्निवीर त्सेरिंग स्टोबगैस (द्वितीय) और राइफलमैन कादिम हुसैन (तृतीय) विजेता रहे। फॉरएवर इन ऑपरेशंस डिवीजन के टॉप गन धावकों को 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की स्पर्धाओं में उनके शानदार सामूहिक प्रदर्शन के लिए भी सराहा गया।

 

रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि सेवारत कर्मियों की ये उपलब्धियां और त्रिशूल डिवीजन द्वारा दिया गया अटूट समर्थन लद्दाख में सबसे कठिन भूभागों और परिस्थितियों में भी शीतकालीन खेलों और फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.