उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन दो दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे

0

 

श्रीनगर, 25 फ़रवरी (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचे।

उपराष्ट्रपति को लेकर एक बिजनेस बोइंग जेट बुधवार शाम श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतरा। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, मुख्य सचिव अटल दुल्लू, श्रीनगर स्थित सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) और जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने हवाई अड्डे पर उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। वे एक सुरक्षित काफिले में श्रीनगर के चश्मा शाही इलाके में स्थित राजभवन गए जहां वे अपने दौरे के दौरान ठहरेंगे।

पदभार ग्रहण करने के बाद यह उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का जम्मू-कश्मीर का पहला दौरा है। वे गुरुवार को हजरतबल परिसर में कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उपराज्यपाल कश्मीर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं जबकि मुख्यमंत्री प्रो-कुलाधिपति हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.