लद्दाख उत्तरी सेना के कमांडर ने उपराज्यपाल लद्दाख से मुलाकात की

0

 

लेह, 17 फरवरी(हि.स.)। सेना के उत्तरी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने मंगलवार को लेह में लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता से मुलाकात की और उन्होंने सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की। बैठक के दौरान उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के साथ लेह स्थित 14 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला भी थे।

उन्होंने कहा कि गुप्ता ने सीमाओं की सुरक्षा और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सेना की भूमिका की सराहना की, जबकि जीओसी-इन-सी ने केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा और अखंडता के लिए सेना की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.