उपराज्यपाल प्रशासन ने दो आईएएस अधिकारियों के तबादलों और नियुक्तियों के दिए आदेश
जम्मू, 10 फ़रवरी (हि.स.)।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के नेतृत्व वाले प्रशासन ने मंगलवार को दो आईएएस अधिकारियों के तबादलों और नियुक्तियों के आदेश तत्काल प्रभाव से दिए।
सरकारी आदेश संख्या 180-जेके (जीएडी) 2026, दिनांक 10.02.2026 के अनुसार शुभंकर प्रत्युष पाठक आईएएस (एजीएमयूटी: 2022) उप-मंडल मजिस्ट्रेट, उरी का तबादला कर उन्हें माननीय उपराज्यपाल सचिवालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात किया गया है। प्रिंस कुमार आईएएस (एजीएमयूटी: 2023) उप-मंडल मजिस्ट्रेट, कोकरनाग का तबादला कर उन्हें शुभंकर प्रत्युष पाठक आईएएस के स्थान पर उप-मंडल मजिस्ट्रेट, उरी के पद पर तैनात किया गया है। आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय प्रशासन के हित में लिया गया है।