किश्तवाड़ के घने जंगलों में चल रहा संयुक्त आतंकवाद-विरोधी अभियान ऑपरेशन अब भी जारी

0

किश्तवाड़, 10 फ़रवरी । जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू इलाके के घने जंगलों में 18 जनवरी से चल रहा संयुक्त आतंकवाद-विरोधी अभियान ऑपरेशन अब भी जारी है। अभियान के दौरान बीते दिनों सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया

जिसके बाद इलाके में तलाशी और घेराबंदी और तेज कर दी गई है।

यह अभियान भारतीय सेना, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों का मकसद जंगलों में छिपे बाकी आतंकियों को पूरी तरह समाप्त करना है।

सूत्रों के अनुसार यह इलाका बेहद दुर्गम और घने जंगलों वाला है जिससे ऑपरेशन में कई चुनौतियाँ आ रही हैं। इसके बावजूद सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई भी आतंकी भाग न सके। फिलहाल छत्रू और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त है।

सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ ऑपरेशन को अंजाम दे रही हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.