मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के लिए 113767 करोड़ रुपये का बजट किया पेश

0

जम्मू, 06 फ़रवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में केंद्र शासित प्रदेश के लिए 113767 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कुल शुद्ध बजट अनुमान 113767 करोड़ रुपये है, जिसमें परिवहन एवं साधन अग्रिम और अतिऋण का प्रावधान शामिल नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश बजट में से 80640 करोड़ रुपये राजस्व व्यय और 33127 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय है। बजट अनुमान 2026-27 के तहत अनुमानित राजस्व प्राप्ति 90018 करोड़ रुपये और पूंजी प्राप्ति 23749 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि कर और गैर-कर दोनों प्रकार के स्व-राजस्व का अनुमान 31800 करोड़ रुपये है। उन्होंने आगे कहा कि इसके अतिरिक्त जम्मू और कश्मीर को केंद्रीय सहायता के रूप में 42752 करोड़ रुपये और पूंजीगत सहायता के रूप में 13400 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.