विधानसभा अध्यक्ष ने अध्यक्षों के पैनल की घोषणा की

0

जम्मू, 02 फ़रवरी (हि.स.)। जम्मू- कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने आज से शुरू हुए विधानसभा के बजट सत्र के लिए तीन विधायकों को अध्यक्षों के पैनल के रूप में नामित किया।

उन्होंने ईदगाह के विधायक मुबारक गुल, सांबा के विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया और बांदीपोरा के विधायक निजामुद्दीन भट को मनोनीत किया। अध्यक्ष की अनुपस्थिति में अध्यक्षों का यह पैनल सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.