सांबा सीमा पर पाक ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि बीएसएफ की फायरिंग से ड्रोन वापस लौटा

0

सांबा, 31 जनवरी (हि.स.)।

सांबा सीमा पर पाक ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि देखी गई जिसके बाद बीएसएफ की फायरिंग से ड्रोन वापस लौटा गया। सांबा जिले के घगवाल थाना क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शुक्रवार तड़के भी पाकिस्तानी ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि सामने आई । 31 जनवरी 2026 को सुबह करीब बीएसएफ के जवानों ने सीमा पार से भारतीय क्षेत्र की ओर आती ड्रोन जैसी आवाज सुनी।

बीएसएफ जवानों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए उड़ती हुई संदिग्ध वस्तु पाक ड्रोन की दिशा में कुछ राउंड फायर किए जिसके बाद ड्रोन वापस सीमा पार लौट गया। इसके उपरांत इलाके में रोशनी के लिए बीएसएफ द्वारा इल्यूमिनेशन पैरा राउंड भी दागा गया।

घटना के बाद बीएसएफ ने पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहनता से जांच कर रही

Leave A Reply

Your email address will not be published.