बीआरओ ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाली 112 किलोमीटर लंबी किश्तवाड़-संसारी सड़क को किया बहाल

0

किश्तवाड़, 31 जनवरी (हि.स.)। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा-किश्तवाड़ क्षेत्र को हिमाचल प्रदेश से जोड़ने वाले 112 किलोमीटर लंबे मार्ग पर सड़क संपर्क बहाल कर दिया। पिछले सप्ताह भीषण ठंड के बीच चलाए गए गहन हिम निकासी अभियान के बाद यह कार्य पूरा हुआ। किश्तवाड़-संसारी सड़क जहां काम पूरा हो चुका है, केंद्र शासित प्रदेश को हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति क्षेत्र से जोड़ती है।

 

अधिकारियों ने बताया कि भारी हिमपात से जूझते हुए संगठन कश्मीर और जम्मू के दोनों क्षेत्रों को जोड़ने वाली मुगल रोड पर भी तेजी से हिम निकासी अभियान चला रहा है जिसका उद्देश्य राजमार्ग को जल्द से जल्द खोलना है। “सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने किश्तवाड़-संसारी सड़क पर रिकॉर्ड समय में संपर्क बहाल कर दिया है।

जम्मू के एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि बहाली का काम 35 सीमा सड़क कार्य बल (बीआरटीएफ) की 118 सड़क निर्माण कंपनी (आरसीसी) ने परियोजना संपर्क के तहत किया। उन्होंने बताया कि इस मार्ग में 8,759 फीट तक की ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्र शामिल हैं और यह एक महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय संपर्क मार्ग है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.