भूस्खलन से सचिन सिंह की अस्थायी गौशाला दब गई, 87 पशु मरे
जम्मू,, 28 जनवरी (हि.स.)। किश्तवाड़ के हस्ती क्षेत्र में एक भूस्खलन में सचिन सिंह के अस्थायी गौशाला पूरी तरह दब गई जिसमें उनके 87 पालतू पशु जिनमें 20 भेड़, 50 बकरियां और 17 बच्चे शामिल थे की मौत हो गई।
सचिन सिंह ने बताया कि रात लगभग 3 बजे अजीब आवाजें सुनकर बाहर गए थे लेकिन अंधेरे और परिस्थितियों के कारण कुछ समझ नहीं पाए। सुबह जब वह पशुओं को खिलाने गए तो देखा कि गौशाला पूरी तरह मलबे में बदल चुकी है। इस हादसे में उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना के बाद नायब तहसीलदार, पटवारी, किश्तवाड़ पुलिस और शीप हसबैंड्री विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। रेड क्रॉस किश्तवाड़ की टीम ने भी स्थल का निरीक्षण कर प्रभावित परिवार को समय पर सहायता देने का आश्वासन दिया।