श्रीनगर हवाई अड्डे से आने-जाने वाली कम से कम 17 उड़ानें रद्द
श्रीनगर, 23 जनवरी (हि.स.)। लगातार बर्फबारी और खराब मौसम के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे से आने-जाने वाली कम से कम 17 उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं।
हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी के कारण उड़ानें बाधित होने से और भी उड़ानें रद्द होने की संभावना है। प्रभावित उड़ानों में श्रीनगर को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और जम्मू से जोड़ने वाली उड़ानें शामिल हैं।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे उड़ान समय सारिणी के बारे में नवीनतम जानकारी के लिए अपनी-अपनी एयरलाइनों के संपर्क में रहें। अधिकारियों ने आगे कहा कि मौसम की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और आगे भी उड़ानें बाधित होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।