डॉ. आशुतोष गुप्ता को जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल का कार्यभार संभालने का आदेश

0

जम्मू । जम्मू-कश्मीर सरकार ने वरिष्ठ रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट प्रोफेसर (डॉ.) आशुतोष गुप्ता को तुरंत जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल का कार्यभार संभालने का आदेश दिया है। निवर्तमान प्रिंसिपल प्रो. (डॉ) शशि सूदन शर्मा को प्रशासन और रोगी देखभाल के हित में सचिव (तकनीकी) के रूप में प्रशासनिक विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि डॉ. शशि हाल ही में अपनी जन्मतिथि में छेड़छाड़ करने और एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए 4 अतिरिक्त छात्रों को प्रवेश देने के मामले में खबरों में रही हैं। वह प्रदेश की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा उसकी जन्मतिथि के मामले में दर्ज एफआईआर में अंतरिम जमानत पर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.