शोपियां में पीओके आधारित आतंकियों से जुड़े लोगों के घरों पर छापेमारी
शोपियां, 8 नवंबर (हि.स.)। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने शनिवार को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सक्रिय आतंकियों से जुड़े कई लोगों के घरों पर तलाशी अभियान चलाया।
अधिकारियों के अनुसार यह छापेमारी उन व्यक्तियों के आवासों पर की गई जो प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े आतंकियों के संपर्क में रहे हैं। तलाशी के दौरान यदि कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद होती है तो उसे जांच के लिए जब्त किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि यह अभियान सीमा पार से आतंकी गतिविधियों को मदद देने वाले स्थानीय नेटवर्क को खत्म करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।