भारतीय वायुसेना अधिकारियों की हत्या से संबंधित मामले की सुनवाई स्थगित
सुनवाई की अगली तारीख पर नानाजी की उपस्थिति के लिए वारंट जारी
जम्मू । एक स्थानीय अदालत ने 1990 में आतंकियों द्वारा चार भारतीय वायुसेना अधिकारियों की हत्या से संबंधित मामले की सुनवाई शुक्रवार को स्थगित कर दी गई क्योंकि मुख्य आरोपी मोहम्मद रफीक पहलु उर्फ नानाजी को जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी गतिविधियों को पुनर्जीवित करने की साजिश रचने के लिए नौ अन्य लोगों के साथ श्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सीबीआई मुख्य अभियोजक मनोका कोहली ने कहा कि विशेष टाडा अदालत जम्मू ने 19 अगस्त को निर्धारित सुनवाई की अगली तारीख पर नानाजी की उपस्थिति के लिए वारंट जारी किया है।
भारतीय वायुसेना अधिकारियों की हत्या में अन्य आरोपियों में जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक, अली मोहम्मद मीरए, मंजूर अहमद सोफी उर्फ मुस्तफा, जावेद अहमद मीर उर्फ नलका, शौकत अहमद बख्शी और जावेद अहमद जरगर शामिल हैं।
जैसे ही बहुचर्चित मामले की कार्यवाही शुक्रवार को शुरू हुई अदालत को दोनों पक्षों (अभियोजन और बचाव) द्वारा सूचित किया गया कि एक आरोपी नानाजी को सोमवार को श्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और वह उपलब्ध नहीं हैं। वह फिलहाल पुलिस रिमांड में है।
कोहली जो वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता भी हैं ने संवाददाताओं से कहा कि अभियोजन पक्ष का एक गवाह अदालत में मौजूद था लेकिन नानाजी की अनुपलब्धता के कारण अपना बयान दर्ज नहीं कर सका जो जमानत पर हैं और हर तारीख पर पेश होता है। अदालत को सूचित किया गया कि जानकारी के अनुसार वह उन कुछ लोगों में शामिल थे जिन्हें श्रीनगर में गिरफ्तार किया गया था।
उन्होंने कहा कि अदालत ने 19 अगस्त को सुनवाई की अगली तारीख पर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए नानाजी के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया।
कोहली ने कहा कि ट्रायल कोर्ट में आरोपी की अनुपस्थिति के कारण अदालत ने अभियोजन पक्ष के गवाह के बयान दर्ज करने के अनुरोध को खारिज कर दिया।
दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मलिक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपस्थित थे जबकि अन्य शारीरिक रूप से उपस्थित थे।
विशेष टाडा अदालत ने प्रतिबंधित जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट ( जेकेएलएफ) प्रमुख और कई अन्य लोगों के खिलाफ मामले के साथ-साथ 1989 में उनके समूह द्वारा जम्मू.कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद के अपहरण से संबंधित एक अन्य मामले में अलग से आरोप तय किए हैं।
जबकि जनवरी 1990 में श्रीनगर के बाहरी इलाके में चार भारतीय वायुसेना कर्मियों की हत्या में मलिक और छह अन्य के खिलाफ 16 मार्चए 2020 को आरोप तय किए गए थेए अदालत ने 1989 में रुबैया के अपहरण मामले में पिछले साल 11 जनवरी, को मलिक और नौ अन्य के खिलाफ आरोप तय किए हैं।
सीबीआई के अनुसार भारतीय वायुसेना के जवानों पर आतंकवादियों ने गोलीबारी कीए जिसमें एक महिला समेत 40 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए और चार वायुसेना कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई।
जांच पूरी होने पर, 31 अगस्त, 1990 को मलिक और छह अन्य के खिलाफ जम्मू में नामित टाडा अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर किया गया था।