अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत,  मौसम शष्क

14 जुलाई तक छिटपुट हल्की बारिश की संभवाना

0

जम्मू । जम्मू कश्मीर में मुख्य रूप से शुष्क मौसम की भविष्यवाणी के साथ ही मौसम विभाग ने 14 जुलाई तक छिटपुट हल्की बारिश और तूफान की संभावना व्यक्त की है। इसी बीच जम्मू और कश्मीर में ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि और दर्ज की गई है।

 

 

 

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 15.17 जुलाई तक जम्मू.कश्मीर के कई स्थानों पर रुक.रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। इसी बीच जम्मू संभाग में बुधवार को भी तेज धूप निकली रही। इस दौरान आंशिक बादल भी छाए रहे जिससे उमस में काफी बढ़ोतरी हुई है। उमस के कारण खुले में चलने तथा काम करने वालों का पसीने से बुरा हाल है। लोग अपने घरों में ही एसी व कूलर व पंखों के नीचे समय गुजारना ज्यादा बेहतर समझ रहे हैं या फिर लोग ठंड़े स्थानों की ओर रूख कर रहे हैं।

 

इस दौरान श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 16ण्8 डिग्री सेल्सियसए काजीगुंड में 14.5 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 10.6 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा शहर में पारा 14.9 डिग्री सेल्सियसए कोेकरनाग में 14.7 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.