अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट से जल्द फैसले की उम्मीद : उमर अब्दुल्ला

हमें न्याय की उम्मीद है

0

 

श्रीनगर । नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को जम्मू.कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट से जल्द फैसले की उम्मीद जताई है।

 

उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में संवाददाताओं से कहा कि यह एक अच्छी खबर है। कभी नहीं से देर बेहतर है। हम 2019 से इस सुनवाई के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, जब अनुच्छेद 370 को एकतरफा रद्द कर दिया गया था। हमें लगता है कि इस मुद्दे पर हमारा रुख सही है। हमारा मामला मजबूत है।

 

उन्होंने कहा कि इस सुनवाई से बहुत सारी चीजें जुड़ी हुई हैं। केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव कराने के संबंध में जम्मू-कश्मीर की पैंथर्स पार्टी की याचिका है। उन्होंने कहा कि हमें न्याय की उम्मीद है। जम्मू.कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि याचिकाओं पर सुनवाई जल्द खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि सुनवाई जल्द खत्म होगी और सुप्रीम कोर्ट का फैसला जल्द ही हमारे सामने आएगा।

 

नेशनल कांफ्रेंस के सांसद मसूद हुसैनी ने कहा कि उनके पास मजबूत मामला है और उन्हें इस मुद्दे पर शीघ्र निर्णय की उम्मीद है।

 

सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ ने कहा है कि जम्मू.कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई 2 अगस्त से शुरू होगी।

 

केंद्र सरकार ने सोमवार को जम्मू.कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के अपने फैसले का बचाव किया। केंद्र ने कहा कि 2019 के बाद से जब अनुच्छेद 370 को निरस्त किया गया थाए पूरे जम्मू कश्मीर ने शांतिए प्रगति और समृद्धि का अभूतपूर्व युग देखा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.