लद्दाख । लद्दाख में कारगिल जिले के ऊपरी इलाकों में रविवार को ताजा बर्फबारी हो रही है। कारगिल जिले के रंगदुम क्षेत्र में अब तक 4 से 5 इंच ताजा बर्फबारी हो चुकी है जिससे सड़क पर फिसलन हो गई और यातायात बाधित हो गया। एनएच 301 कारगिल ज़ंस्कर राजमार्ग पर यातायात निलंबित कर दिया गया है।
इस बीच मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के संपर्क के कारण अक्सर मानसून के दौरान भारी बारिश और बर्फबारी होती है।